Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

कुंवारी बनकर सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी कर 1 बच्चे की मां ने मेरठ के युवक से की ठगी

जम्मू की रहने वाली एक बच्चे की मां ने मेरठ के युवक को मोहब्बत में फंसाकर ठग लिया। युवती ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए युवक को प्यार में फंसाया। फिर उसे खुद को कुंवारी बताकर शादी कर ली। शादी के 3 दिन बाद जम्मू से महिला का पति मेरठ अपनी पत्नी को लेने आया, तब पता चला कि युवती की शादी को सात साल हो चुके हैं उसका एक बच्चा भी है।

आपको बता दें मंगलवार को रोहटा निवासी विवेक एसएसपी दफ्तर पर न्याय मांगने पहुंचा। विवेक ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका नामक युवती से हुई। जो जम्मू की रहने वाली है। प्रियंका ने उससे बातचीत शुरू कर दी दोनों में मोहब्बत हो गई। दोनों ने एकदूसरे से शादी करने का मन बनाया। प्रियंका ने बताया कि उसके घर में कोई नहीं है। वो अकेली है। उसके घरवालों की जम्मू में आतंकी हमले में मौत हो गई। उसकी बातों पर भरोसा करके विवेक का परिवार शादी के लिए राजी हो गया। प्रियंका, विवेक की मंदिर में शादी करा दी। लेकिन शादी के 3 दिन होने के बाद जम्मू से कुछ लोग मेरठ आए। आरोप लगाया कि विवेक ने मेरी पत्नी का अपहरण कर लिया। जब विवेक ने कहा कि ये मेरी पत्नी प्रियंका है तब सारी हकीकत सामने आई कि प्रियंका पहले से शादीशुदा है। एक बच्चा भी है। उसका पूर्व पति अपनी पत्नी को वापस लेने आया है। 

वहीं विवेक ने पुलिस को बताया कि प्रियंका का पूर्व पति उसे अपने साथ लेकर जम्मू चला गया। जिसके कारण हमारी मोहल्ले में बहुत बदनामी हुई। पीड़ित ने आगे बताया कि उस दिन के बाद लगातार जम्मू पुलिस की तरफ से फोन पर धमकाया जा रहा है कि तूने किसी दूसरे की पत्नी का अपहरण कर उससे शादी की है। तुझे जेल भेज देंगे। पीड़ित विवेक ने पुलिस से मदद मांगी है कि धोखा तो उसके साथ हुआ है। उसे झूठ बोलकर शादी की गई, शादी की बाद पत्नी छोड़कर चली गई जो पहले से शादीशुदा थी। इतना ही नहीं हमारे घर से पैसा भी ले गई। अब मुझे ही धमकी मिल रही है।