Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

Aligarh: 5 दिन से लापता युवक कूड़े के ढेर में दबा मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

UP Crime: अलीगढ़ के थाना गभाना क्षेत्र के गांव ओगर में पंचायत भवन के पास 5 दिन से घर से लापता हुए 33 वर्षीय जयवीर सिंह पुत्र नेम सिंह गांव ओगर 33 वर्षीय युवक का शव गांव में बने पंचायत भवन के पास कूड़े के ढेर में दबा मिला। शव मिलने के बाद गांव में मातम सा छा गया तथा सैकड़ो की संख्या पर मौके पर लोग पहुंचे। अलीगढ़ की थाना गभाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मौका पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अलीगढ़ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिवार वालों ने अलीगढ़ के थाना गभाना में हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपकों बता दें कि अलीगढ़ के थाना गभाना क्षेत्र के गांव ओगर से अलीगढ़ थाना गभाना को सूचना मिली थी कि गांव में बने पंचायत भवन के पास कूड़े के डेर में किसी व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची गभाना पुलिस ने लोगों से जानकारी करते हुए व जानकारी जुटाते हुए मृतक युवक की गांव में शिनाख्त की। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि जयवीर सिंह पुत्र नेम सिंह 33 वर्षीय ओगर के रूप में युवक की पहचान हुई। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने अपने व्यक्ति को पहचानते हुए बताया कि 5 दिन से यह लापता थे। काफी छानबीन की लेकिन कोई भी जानकारी हासिल नहीं हुई थी। 

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अलीगढ़ पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। तो वहीं परिवार ने अज्ञात लोगों के आधार पर अलीगढ़ की थाना गभाना पुलिस को तहरीर ही है। अलीगढ़ की थाना गभाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकार गभाना शुभेन्दु सिंह का कहना है कि थाना गभाना एक अज्ञात शव की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करते हुए जयवीर सिंह पुत्र नेम सिंह उम्र 33 बर्ष ओगर के रूप में हुई। तुरंत पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। प्राप्त तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है और मौके पर शांति है।

रिपोर्ट- विक्रांत प्रताप, अलीगढ