मेरठ में एक महिला ने आज ग्रह क्लेश से तंग आकर एसएसपी कार्यालय के गेट पर जहर खा लिया। महिला का आरोप है कि परिवार के दबाव में उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने न्याय की गुहार अलग-अलग पुलिस अधिकारियों के आगे लगाई। लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया।
दरअसल, पूरा मामला मेरठ के एसएसपी कार्यालय का है। जहां सीमा नाम की महिला की शादी 8 साल पहले आदेश पवार से हुई थी। पति की लंबी उम्र के लिए उसने करवा चौथ का व्रत रखा था। लेकिन पति मनमुटाव के चलते घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद आज महिला खुद ही एसपी ऑफिस पहुंच गई और वहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन फ़ानन में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसका इलाज अभी भी जारी है। वहीं पुलिस अधिकारियों की माने तो महिला और उसके पति के बीच चल रहा है। जिसके लिए दोनों की काउंसलिंग करवाई जाएगी।
रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा, मेरठ