Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

UP: कोतवाली से ही हुए हथियार गायब, कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी जनता?

बहराइच की नानपारा कोतवाली में अनोखा मामला सामने आया है जहां लोगो की सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस अपनी ही कोतवाली में रखे तमाम हथियारों की सुरक्षा करने में चूक गयी। बहराइच की नानपारा कोतवाली के मालखाने में रखे भारी संख्या में कारतूस और अन्य हथियार गायब होने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने जब जीपी लिस्ट से सामानों की मिलान की तब पता चला कि रिवाल्वर, मैगजीन और कारतूसों समेत अन्य कई समान गायब है। फिलहाल अब मामला सामने आने के बाद प्रभारी निरीक्षक नानपारा ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहराइच की नानपारा कोतवाली में तमाम हथियारों के गायब होने की खबर लोगों को चौंका रही है नानपारा पुलिस पर सवाल खड़ा होना लाजमी है कि जब अपनी ही कोतवाली में रखे हथियारों की सुरक्षा में पुलिस नाकाम हो गयी तो लोग पुलिस से क्या उम्मीद करेंगे।

नानपारा कोतवाली में तैनात रहे हेड मोहर्रिर विनोद यादव ने अपने पूर्ववर्ती हेड मोहर्रिर राम विचार से 17  दिसम्बर 2021 को चार्ज लिया तो जीपी लिस्ट न मिलने से शस्त्र व एम्युनेशन का मिलान नही हो पाया। इस बात की शिकायत उच्चाधिकारियों से तत्कालीन कोतवाल ने की जिस पर तत्कालीन एसपी के आदेश पर 31 जुलाई 2023 को जांच एएसपी ग्रामीण को सौंपी गई थी। एएसपी ग्रामीण ने इसकी जांच दूसरे सर्किल कैसरगंज सीओ रूपेन्द्र गौड़, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह, आर्मेमर उपनिरीक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव को सौंपी थी। अब शस्त्र व एम्युनेशन कम होने की पुष्टि होने पर कोतवाल राकेश कुमार सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है मामले में फिलहाल किसी को नामजद नहीं किया गया है।

रिपोर्ट- शुभम मिश्रा