Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

Haryana: सिरसा में बेटे ने की अपनी मां और उनके प्रेमी की हत्या, शव लेकर पहुंचा थाना

Haryana: हरियाणा में सिरसा के गांव सिकंदरपुर थेड़ी में एक युवक ने अपनी मां और उसके प्रेमी लेखचंद (दोनों उम्र करीब 50 वर्ष) के अवैध संबंध होने के कारण दोनों का गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शुक्रवार सुबह आरोपी युवक दोनों शवों को पिकअप गाड़ी में लादकर सदर थाना पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीएसपी राजेश कुमार ने बताया, "एक लड़का सुबह अपने पिकअप वाहन में दोनों शव लेकर थाने में आया। उसने बताया कि उसने अपनी मां और पड़ोसी लेखचंद की हत्या की, क्योंकि दोनों के अवैध संबंध थे। आरोपी और उसकी पत्नी ने मिलकर यह वारदात अंजाम दिया। मामले की जांच की जा रही है और दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।"

पुलिस मामले की पूरी पड़ताल कर आगे की कार्रवाई कर रही है।