Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

जिम का समान बनाने की आड़ में चल रही थी हथियार फैक्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में जिम इक्विपमेंट फैक्ट्री की आड़ में हथियार फैक्ट्री चलाई जा रही थी। मेरठ के सर्विलांस और इचौली पुलिस ने छापा मार कर बड़ा खुलासा किया है। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध असलाह और उन्हें तैयार करने का सामान बरामद हुआ है। अहम बात यह है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मेरठ मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार सप्लाई करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

आपकों बता दें मेरठ के पुलिस लाइन में एसपी क्राइम अनित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि यह लोग जिम इक्विपमेंट बनाने की आड़ में हथियार बनाने का गोरख धंधा कर रहे थे। मोटे मुनाफे के लालच में हाल ही में इन्होंने हथियार बनाने का कारखाना खोल लिया। इनका इरादा मेरठ और मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार की सप्लाई करना था। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अवैध हथियार की डिमांड बढ़ गई थी और इसी डिमांड का फायदा उठाने के लिए इन्होंने जिम इक्विपमेंट बनाने की आड़ में हथियार बनाने का धंधा कर लिया। फिलहाल भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए इन 2 आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।