Breaking News

सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे घोषित किए     |   हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, 17 मई को ​होगी सुनवाई     |   केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग वाली याचिका SC ने खारिज की, LG पर छोड़ा फैसला     |   IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |  

लावारिश बक्से में जेवरात समझ रहे थे ग्रामीण, खोला तो उड़ गए होश

फिरोजाबाद: रविवार को थाना फरिहा क्षेत्र में एक लावारिश बक्सा सड़क किनारे पड़ा हुआ ग्रामीणों को दिखा। ग्रामीण बक्से में सोने चांदी के जेवरात होने की उम्मीद लगा रहे थे लेकिन जैसे ही बक्सा खोला उनके होश उड़ गए। बक्से के अंदर एक अज्ञात युवक का कंकाल निकला। जो पहचान में नहीं आ रहा था। 

फ़िरोज़ाबाद के हाथवंत मुस्तफाबाद रोड पर नहर किनारे रविवार को एक बक्सा पड़ा होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीण बक्से में सोने चांदी के जेवरात होने का अंदाजा लगा रहे थे। तभी ग्रामीणों ने लावारिश बक्शा के पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्शे को खोला तो नजारा देखकर सभी लोग हैरान रह गए। बक्शे में एक नर कंकाल पड़ा हुआ था। 

सीओ श्यामजीत ने बताया कि रविवार को उनके पास ग्राम प्रधान मढ़ाना का फोन आया कि एक लावारिश बक्शा नहर किनारे पड़ा हुआ है। बक्शे को खोलकर देखा गया तो उसमें नर कंकाल था। शव बुरी तरह गल चुका था। एक नीले रंग का लोअर और कंबल बरामद हुआ है। फील्ड यूनिट ने सैंपल लिया है। कंकाल के सिर के बाल छोटे हैं इसलिए प्रतीत हो रहा है कि किसी युवक का शव है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।