Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

ग्रेटर नोएडा में शातिर वाहन चोरी गैंग का भंडाफोड़, 16 बाइकें और 3 अवैध चाकू बरामद

Uttar Pradesh: ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 16 मोटरसाइकिलें और 3 चाकू बरामद किए हैं। कार्रवाई 24 नवंबर 2025 को सेक्टर चाई-4 के पास जंगल की झाड़ियों में छापेमारी के दौरान की गई।

यह गैंग लंबे समय से नोएडा–ग्रेटर नोएडा में सक्रिय था और खासकर हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। सरगना राहुल की अगुवाई में गिरोह के सदस्य रोहित, सुमित, संदेश, सचिन और अर्जुन रैकी कर मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। आरोपी अर्जुन, जो मैकेनिक है, चोरी की बाइकों के महंगे पार्ट्स निकालकर बेचता था। इसके अलावा ये लोग पूरी मोटरसाइकिलें भी मोटी रकम में बेच देते थे। पकड़े जाने के डर से सभी सदस्य चाकू भी साथ रखते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने लगभग दो दर्जन से अधिक वाहनों की चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। बरामद बाइकों में से कई का रिकॉर्ड अलग-अलग थानों के मुकदमों से मेल खा चुका है। बाकी बाइकों के चोरी स्थानों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।