Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ और हंगामा, सेना के जवान को पीटने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

UP: मेरठ में सेना के जवान को खंबे से बांधकर पीटने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। ग्रामीणों ने टोल बूथ पर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। इसके बाद टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की गई। मौके पर पुलिस फोर्स के सामने ही तोड़फोड़ चलती रही और पुलिसकर्मी ग्रामीणों को रोकते रहे लेकिन बेकाबू भीड़ पुलिस के काबू में नहीं आ पाई। इसके बाद अब भी सड़क पर पंचायत का दौर जारी है। टोल को फ्री कर दिया गया है और पुलिसकर्मी लगातार ग्रामीणों के मानमनोबल में लगे हुए हैं।  

आपको बता दें मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी टोल प्लाजा का है। कपिल नाम का एक सेना जवान जो कश्मीर में तैनात है। कार से अपने दोस्त के साथ दिल्ली की ओर जा रहा था और जब वो करनाल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचा तो टोल पर जाम और टोल फीस को लेकर टोलकर्मियों से कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ता चला गया। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया और टोल कर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सेवा के जवान को खंबे से बांधकर बेदर्दी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें पुलिस हरकत में आई और अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।