Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

उत्तर प्रदेश: अमेठी में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वॉन्टेड बदमाश पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश के अमेठी में शुक्रवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में वॉन्टेड बदमाश पकड़ा गया। आरोपित सिधियावां गांव में चोरी करने के मकसद से गया था, जहां उसने घर में सो रहे विमलेश नाम के आदमी की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस और स्वाट टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। वहीं, बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद थाना भाले सुल्तान शहीद इस्माराक इलाके के ग्राम टांडा के पास जंगल में छुप गया। इसके बाद पुलिस ने जंगल में तलाशी शुरू की, तो बदमाश ने उन पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कर्रावाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी और वो पकड़ा गया। फिलहाल आरोपित का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगदीशपुर में चल रहा है। पुलिस ने बदमाश के पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किया है।