Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

बदमाशी के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल, हमले के वीडियो भी कर रहे अपलोड

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोगों के मन में खौफ कायम करने के लिए अब बदमाश सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। इंस्टाग्राम फेसबुक और तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बदमाशों का कब्जा है ।ग्रुपों के माध्यम से बदमाश लोगों को धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं हमले के वीडियो भी वायरल कर रहे हैं। इसके अलावा हथियारों के साथ ही अपने फोटो अपलोड कर रहे हैं। ताकि इलाके के लोगों में उनका वर्चस्व कायम हो सके। लोग खौफ़जदा ज्यादा हो जाए और उनकी बातें मानने के लिए मजबूर भी हो जाए।

वहीं इस मामले में अब तक कई बार शिकायत पुलिस से हो चुकी हैं। इसके पहले भी 315 गैंग के 6 सदस्यों को पुलिस जेल भेज चुकी है। वहीं अब एक बार फिर ताजा मामला परीक्षितगढ़ क्षेत्र का सामने आया है। जहां बदमाशों ने एक परिवार के साथ मारपीट की और अब उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे डाली। वहीं बदमाश लगातार अपने फोटो वीडियो अपलोड कर रहे हैं। ताकि पूरे इलाके में खौफ फैलाया जा सके। वही शिकायतों के बाद आप पुलिस भी इस मामले में एक्टिव हो गई है। मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया विंग एक्टिवेट कर दी है। ताकि ऐसे ग्रुपों पर नजर रखी जा सके। वहीं 315 गैंग के 6 सदस्य को जेल भेजने के बाद अब पुलिस अन्य गैंग की भी तलाश कर रही है। ताकि ऐसे अराजक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा