Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

सड़क पर सरेआम लड़कियों से करता था छेड़छाड़, वीडियो वायरल के बाद एक्शन में पुलिस

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाईक सवार मनचला सरेराह एक युवती के साथ छेड़छाड़ करता हुआ नजर आ रहा है। मनचले की यहाँ करतूत पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मनचले को गिरफ्तार कर लिया। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि मनचला किस तरह से अब चलने के लिए भी मोहताज दिखाई दे रहा है।

दरसअल मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जाट कॉलोनी का है जहां कॉलोनी वासियों का आरोप है कि बाइक सवार एक युवक पिछले तीन महीने में लगभग 10 महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे चुका है। बताया जाता है कि यह मनचला अपने पास एक बोतल भी रखता है जिसमें कोई ज्वलनशील पदार्थ होता है और विरोध करने पर यह महिलाओं और लड़कियों को तेजाब डालने की धमकी देता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना यानी गुरुवार की बताई जा रही है, आरोप है कि वायरल वीडियो में दिख रही पीड़ित युवती जो जुडो कराटे सीखने के लिए जाती है उसके साथ इस मनचले युवक ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है ये घटना पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सलमान पुत्र गुलजार निवासी दक्षिणी खालापार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में दिखाई दे रहा है यह आरोपी कल तक तो लड़कियों को छेड़ कर भाग जाता था लेकिन अब आरोपी का हाल यह है कि आरोपी चलने के लिए भी पुलिस का सहारा ले रहा है।

रिपोर्ट- पंकज बालियान