Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

दिल्ली में ISIS के दो संदिग्ध आतंकी गिफ्तार, रच रहे थे हमले की साजिश

Delhi: दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जो राष्ट्रीय राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाके में कथित तौर पर आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का नाम अदनान है और वे भोपाल के रहने वाले हैं। उन्हें दिल्ली के सादिक नगर और भोपाल में समन्वित अभियान के बाद विशिष्ट गोपनीय जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी आईएसआईएस से संबद्ध थे और दिल्ली में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। उनके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।" पुलिस ने बताया कि संदिग्धों से उनके नेटवर्क और उनकी योजनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने कहा, "इन गिरफ्तारियों से दिल्ली में संभावित आतंकवादी हमला टल गया है।"