Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

ईरान में बंधक बनाए हरियाणा के दो युवक, रिहा करने के लिए मांगी 20-20 लाख रुपये की फिरौती

Haryana: हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को दो 'एजेंटों' के खिलाफ केस दर्ज किया, जिन्होंने करनाल के दो युवकों को यूरोप भेजने की बजाय ईरान पहुंचा दिया था। दोनों युवकों के परिजनों का दावा है कि तेहरान में बंधक बनाने वालों ने एक वीडियो संदेश जारी किया है और उन्हें रिहा करने के लिए 20-20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।

परिजनों का कहना है कि मनीष और अंकुश जोडोला नाम के एजेंटों ने स्पेन भेजने का वादा करके दोनों युवकों से 17.5- 17.5 लाख रुपये लिए। पवन करनाल के जांबा गांव का रहने वाला है, जबकि ऋतिक दादूपुर का निवासी है।

करनाल के एसपी गंगा राम पूनिया ने कहा, "हमने परिवार के सदस्यों से सारी जानकारी ली और उसके आधार पर, दो एजेंटों के खिलाफ दो पुलिस थानों, थाना निखटू और सदर करनाल में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही, वीडियो, फोन नंबर और ईमेल जांच से जुड़े अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।"