Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

आगरा: ट्रक ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के सिकंदरा में शनिवार को ट्रक की टक्कर से ऑटो रिक्शा पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा सवारियां लेकर भगवान टॉकीज की तरफ जा रहा था।

हादसा नेशनल हाईवे 19 पर एक गुरुद्वारे के पास हुआ। हादसे में मरने वालों की संख्या पांच बताई गई है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है।