Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

दबंगों से परेशान कुनबा जमीन बेचने पर मजबूर, लगाया मकान बेचने का पोस्टर

यूपी: कुशीनगर में दबंगों से परेशान एक कुनबा अपना जमीन और मकान बेचने का पोस्टर लगा रखा हैं। उस पोस्टर में साफ तौर से दबंगों का नाम भी दर्शाया हैं, पीड़ित ने दबंगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि दबंग 5 लाख रुपया मांग रहे हैं, न देने पर मार-पीट करने की धमकी देते हैं। देवरिया जनपद के फतेहपुर में हुवे नर संहार जैसे घटना को करने का धमकी भी दे रहा हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार लगातार अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कर रही हैं। इसके बावजूद भी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। प्रदेश में आए दिन अपराध की घटना सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला कुशीनगर में भी देखने को मिल रहा हैं। मामला पड़रौना तहसील अन्तर्गत खजुरिया (सूरज नगर) चौराहे का हैं। जहां के निवासी नागेश्वर गुप्ता व उनके भाई मोहन गुप्ता ने मीडिया को बताया कि पिछले 42 वर्ष पूर्व बाढ़ से परेशान हो कर वो अपने परिवार के साथ मधुवनी (बिहार राज्य) से कजूरिया आए थे। उन्होंने 8 ढिसमिल जमीन खरीद कर कच्चा मकान बनवाया और अपने परिवार के साथ रहने लगे। 

42 वर्ष बाद जब कच्चा मकान गिरने लगा तो वो मकान तुड़वाकर पक्का मकान का निर्माण करवाने लगे। लेकिन जैसे ही मकान का काम शुरू हुआ वैसे ही संतोष रॉय उसका भाई और रिस्तेदारों द्वारा जबरदस्ती मकान बनवाने से रोका जाने लगा। वजह पूछने पर संतोष रॉय ने 5 लाख रुपया मांगा और न देने पर किसी भी शर्त पर मकान न बनने देने का धमकी देने लगा। धमकी देते हुए कहा कि अगर जबरदस्ती मकान बनवाया तो देवरिया जनपद के फतेहपुर मे जिस तरह से नर संहार हुआ हैं उसी तरह से नर संहार कर दूंगा। 

दरअसल नागेश्वर गुप्ता ने संतोष रॉय के पिता से उस जमीन को 42 वर्ष पूर्व खरीदा था। अब 42 वर्ष बाद संतोष रॉय जबरदस्ती मकान नही बनने दे रहा हैं। पीड़ित नागेश्वर गुप्ता व उनके भाई मोहन गुप्ता ने बताया कि अपनी इस समस्या को लेकर हम लोग कई बार उपजिलाधिकारी व लेखपाल से भी मिल चुके हैं। लेकिन कोई हम लोगों की बात नही सुन रहा हैं, उधर संतोष रॉय कूटनीति करके संबंधित जमीन पर स्थगन आदेश भी ले आया हैं। पीड़ित ने यह भी बताया कि संतोष रॉय का उस जमीन में एक इंच भी हिस्सा नहीं हैं। संतोष रॉय के पिता ने 40 वर्ष पूर्व ही वहां स्थित जमीन का इंच-इंच अलग अलग लोगों को बेच दिया था, और अब हम लोगों के साथ गुंडई कर रहा हैं। हमारा मकान नही बनने दे रहा हैं, इस लिऐ हम लोग यह जमीन और मकान बेच कर कही और जाने का निर्णय लिया हैं।

इस संबंध में जब पड़रौना SDM महातम सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया हैं, इस संबंध में लेखपाल से बात हुई है, पीड़ित परिवार ने जितनी जमीन खरीदी हैं उतने पर अपना निर्माण करवाए, कोई अड़चन नहीं आयेगा। मैं दोनो पक्षकारों को बुला कर समझा बुझा कर मामले को निपटाने का कार्य करूंगा।