Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

गोलियों की गूंज से थर्रा उठा उत्तर-पूर्वी दिल्ली, आरोपितों ने पुलिस कर्मियों पर की फायरिंग

New Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मंगलवार तड़के गोलीबारी की वारदात हुई। इलाके में हत्या के एक मामले में तीन आरोपितों ने पुलिस कर्मियों पर कथित तौर पर हमला किया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपीए जॉय तिर्की ने बताया कि फायरिंग की ये वारदात देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। उनके मुताबिक अंबेडकर कॉलेज के पास स्कूटी से तीन लोग गुजर रहे थे। इसी दौरान जब पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो वे रुके नहीं और गोलीबारी शुरू कर दी। 

तीनों की पहचान खालिद, तोता और फहद के रूप में की गई है, जो शनिवार देर रात उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपित हैं। डीसीपी के मुताबिक स्पेशल टास्क फोर्स को जानकारी मिली थी कि आरोपित अंबेडकर कॉलेज के पास के इलाके में होंगे।

उन्होंने बताया कि फायरिंग के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों के बुलेट प्रूफ पर भी गोलियां लगी हैं जबकि आरोपित भी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपितों से तीन पिस्टल जब्त की हैं। इससे पहले, शनिवार को तीनों कथित तौर पर मृतकों अरबाज और आबिद पर हमले में शामिल थे, जिनकी कई गोली लगने से मौत हो गई थी। 

हत्या के आरोपितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस वारदात में शामिल दूसरे लोगों की तलाश कर रही है।