Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, तीन की मौत, 15 लोग घायल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर इलाके में मंगलवार भोर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से सात साल के एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।

सहायक पुलिस आयुक्त (बिल्हौर) मंजय सिंह ने बताया कि तड़के में करीब तीन बजे बिल्हौर तहसील के अरौल के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही एक डबल डेकर बस पलट गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में बस में सवार अनुराग (सात), शशि गिरि (40) और नसीम (30) नाम के लोगों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में बस में सवार 15 लोग घायल हो गए जिन्हें पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लाला लाजपत राय (हैलेट) अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उन्होंने ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर बस ड्राइवर एक मोड़ पर कंट्रोल खो बैठा और बस पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ था लेकिन उसे जल्द ही बहाल कर दिया गया।