Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य पर घर जाते समय हुआ हमला

गुरुकुल नारसन के राजा महेंद्र प्रताप आईटीआई कॉलेज के वर्तमान प्रधानाचार्य पर घर जाते समय दिन दहाड़े भरे बाजार में एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। मामला गुरुकुल नारसन का है। गुरुकुल नारसन में राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय सभा से कई स्कूलों और कॉलेज संचालित किए जाते हैं वहीं सभा के द्वारा संचालित राजा महेंद्र प्रताप स्पोर्ट्स अकैडमी भी चल रही है वही कुछ समय पहले एकेडमी में एक व्यक्ति को प्रधानाचार्य के पदभार पर टेंपरेरी नियुक्त किया गया था।

उसी प्रधानाचार्य के द्वारा ठीक से कार्य न किए जाने और प्रेम विद्यालय सभा के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने पर उसे पद से निष्कासित कर दिया गया मगर निष्कासित प्रधानाचार्य अभी भी वहां पर अपना कब्जा किए हुए हैं वही प्रेम विद्यालय सभा के सदस्यों ने पुलिस में भी इसकी रिपोर्ट दी मगर अभी तक पुलिस ने इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की। 

कुछ समय बीत जाने के बाद प्रेम विद्यालय के द्वारा संचालित आईटीआई कॉलेज के वर्तमान प्रधानाचार्य के ऊपर दिन दहाड़े भरे बाजार में घर जाते समय निष्कासित प्रधानाचार्य ने हमला कर दिया जिससे आईटीआई के प्रधानाचार्य खून से लथपथ सड़क पर ही गिर गए। जिसका वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया और पुलिस चौकी ले गए। इसके बाद उनका इलाज सरकारी हॉस्पिटल रुड़की में कराया गया। 

आईटीआई प्रधानाचार्य ने स्पोर्ट एकेडमी के निष्कासित प्रधानाचार्य पर उन्हें जान से मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से गुहार लगाई की जिस व्यक्ति ने उन पर हमला किया है उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए, मगर अभी तक भी पुलिस के द्वारा इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं आईटीआई प्रधानाचार्य ने अपने भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की है वही प्रेम विद्यालय सभा के अध्यक्ष ने भी बताया कि सभा के द्वारा निष्कासित प्रधानाचार्य को उनके गलत व्यवहार के कारण पद मुक्त कर दिया गया था मगर अभी तक वह जबरन अपना कब्जा जमाए वहां पर बैठे हुए हैं उनके द्वारा भी पुलिस को कई बार इस बारे में रिपोर्ट दी जा चुकी है।