Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

UP: संभल की शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान पुलिस बल पर पथराव, इलाके में तनाव बढ़ा

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद में कोर्ट के आदेश पर सर्वेक्षण हो रहा है। रविवार को सुबह सर्वे टीम जब मस्जिद पहुंची तो मस्जिद के बाहर के इलाकों में पुलिस फोर्स पर पथराव शुरू हो गया। डीएम, एसपी और पांच पुलिस थानों की भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मस्जिद में सर्वेक्षण सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ था। 

संभल की एक कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई के बाद मस्जिद में सर्वे के दौरान "वीडियो और फोटोग्राफी" का आदेश दिया था। हिंदू याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि  ये मूल रूप से हिंदू आस्था के लिए महत्वपूर्ण एक प्राचीन मंदिर है।