Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

बच्चों के मामूली विवाद के बाद पथराव, ईद के दिन ही आपस में भिड़ गए मुस्लिम समुदाय के लोग

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में ईद के मौके पर दो पक्षों में पथराव और मारपीट का मामला सामने आया है। जहां बच्चों के मामूली झगड़े को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। इस मामले में मारपीट और पथराव के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

दरअसल यह पूरा मामला मेरठ के सिवालखास इलाके का है। जहां पर बच्चों की मामूली कहासुनी के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट और पथराव में घायल लोगों अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। फिलहाल जानी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल किए गए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और अब कार्रवाई का दौर जारी है।

इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी डॉ देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नाजिम और जाहिद दो लोगों है जो सिवाल खास के रहने वाले हैं जाहिद कल बाजार गया था शाम को इसके बाद नाजिम और जाहिद की कुछ कहा सुनी हो गई गाली गलौज हो गई नाजिम ने इसका विरोध किया। आज फिर सुबह दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए, पथराव हुआ और कई लोग सामान्य घायल है, घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। तीन लोगों का अभी तक हिरासत में लिया गया है, अभी कोई तहरीर नहीं आई है, मुकदमा दर्ज किया जाएगा।