Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

AI से वीडियो बनाकर बहनों को किया ब्लैकमेल, भाई ने सल्फास खाकर की आत्महत्या

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में 21 साल युवक ने कथित रूप से ब्लैकमेल किए जाने के बाद सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी तीन बहनों की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से बनाई गई अश्लील तस्वीरों और वीडियो के जरिए उसे धमकाया था। ये घटना 25 अक्टूबर को हुई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 21 साल के राहुल के रूप में हुई है। उसे सल्फास खाने के बाद सेक्टर 19 के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।

राहुल के परिवार का आरोप है कि आरोपी पिछले एक महीने से उसे ब्लैकमेल कर रहे थे और पैसों की मांग कर रहे थे। राहुल की बहन ने बताया, “आरोपियों ने उससे कहा कि अगर उसके पास पैसे नहीं हैं तो वे मर जाए। उन्होंने उसके लिए जहर तक खरीद लिया और कहा कि इसे खाने के दो घंटे बाद उसकी मौत हो जाएगी।”