Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Delhi: मालकिन के घर लूट करने वाला नौकर 12 साल बाद गिरफ्तार, 20 हजार का इनाम था घोषित

Delhi: पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर में अपनी मालकिन से आभूषण लूटने के आरोप में 12 साल से फरार चल रहे एक व्यक्ति को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। बिहार के जमुई जिले के 32 साल के गौतम यादव को भगोड़ा घोषित किया गया था और उसकी गिरफ्तारी पर 20,000 रुपये का इनाम रखा गया था। यादव को 30 सितंबर को जयपुर से गिरफ्तार किया गया था।

8 मार्च, 2013 को कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यादव पीड़िता के घर काम करता था। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपनी मालकिन को घर पर अकेली देखकर लूटने की साजिश रची। एक अधिकारी ने कहा, "गिरोह ने उसे पकड़ लिया, उसके हाथ-पैर बांध दिए, उसका मुंह बंद कर दिया और सोने की दो चूड़ियां, लॉकेट वाली एक सोने की चेन और एक सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए।"

उस समय जांच के दौरान पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि यादव फरार था। फरारी के दौरान यादव इधर-उधर घूमता रहा, छोटे-मोटे काम करता रहा और अपने गांव से दूर रहा।

पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वो तमिलनाडु, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में अपना ठिकाना बदलता रहा और आखिरकार राजस्थान में आकर बस गया, ताकि वो पुलिस की नजरों से बच सके। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान उसने छोटे-मोटे काम किए और ई-रिक्शा भी चलाया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी यादव पढ़ा लिखा नहीं है। बचपन से ही स्थानीय अपराधियों के संपर्क में आ गया और 20 साल की उम्र में उसी घर को लूटने के लिए उकसाया गया जहां वो काम करता था।