Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

Sambhal: जामा मस्जिद में हवन करने को कोशिश, पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश के संभल में शुक्रवार को पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया, जो शाही जामा मस्जिद में हवन करने की सोच रहे थे। शुक्रवार की नमाज के कारण प्रशासन ने मस्जिद में पहले से ही भारी सुरक्षा तैनात कर रखी थी।

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा, "शुक्रवार की नमाज़ के सिलसिले में पुलिस की जांच के दौरान, विवादित धार्मिक स्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर छह लोगों को ले जा रही एक कार को रोका गया। जब उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि वे नमाज अदा करने जा रहे थे। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

हिरासत में लिए गए लोगों में से एक सनातन सिंह ने कहा, "हम विष्णु हरिहर मंदिर में हवन और यज्ञ करने आए थे, लेकिन पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया। अगर वहां नमाज पढ़ी जा सकती है, तो हम पूजा क्यों नहीं कर सकते?"