Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मेरठ: यूपी पुलिस भर्ती में पेपर आउट करने वाले गिरोह का मेरठ एसटीएफ में भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने इस गिरोह के 6 सदस्य को गिरफ्तार किया है। इन सभी को मेरठ के कंकरखेड़ा थाने के नागलताशी से गिरफ्तार किया गया है, यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में सेंधमारी कर नकल करने वाले कुछ लोग आसपास घूम रहे हैं। उनके कंकरखेड़ा में होने की जानकारी मिली सूचना पर टीम वहां पहुंची और पड़ताल की तो कंकडखेड़ा के नागलताशी में यह लोग मिले। 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 18 फरवरी 2024 की दूसरी पाली की उत्तर कुंजी का उपयोग हुई गाइड भी मिली है। सभी से पूछताछ की जा रही है। 

वहीं एसटीएफ के अधिकारियों की माने तो इन लोगों के तार हरियाणा से जुड़े हैं यह लोग अभ्यर्थियों को लाखों रुपए में पेपर बेच रहे थे .फिलहाल एसटीएफ की टीम इन आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है। कि किन-किन परीक्षाओं में इन्होंने पेपर आउट कराया है। इसके अलावा किन-किन राज्यों में इनका गैंग सक्रिय है और वह कौन अभ्यर्थी हैं जिनको पेपर आउट होने से फायदा हुआ है। तमाम सवालों के लिए पूछताछ का दौर जारी है। फिलहाल मेरठ के थाना कंकरखेड़ा में मुकदमा दर्ज करके इन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।