Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

मेरठ में दारोगा को गोली मारकर लुटेरे फरार, कार लूट कर भाग रहे थे आरोपी

मेरठ में कार लुटेरों ने दुसाहसिक करतूत को अंजाम दिया है। कार लूट के बाद जीपीएस लोकेशन के आधार पर जब पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी। तभी लुटेरे ने दरोगा को गोली मार दी। दरोगा को गंभीर हालत में गाजियाबाद रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वही हमलावरों को पकड़ने के लिए अब चार टीम में गठित की गई है। जो जगह-जगह दबिश दे रही है।

दरअसल, पूरा मामला मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के हाईवे चौकी क्षेत्र की है। जहां हाईवे चौकी इंचार्ज मुनेश सिंह बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए। मुनेश सिंह को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जब हालत गंभीर हो गए तो फिर उन्हें गाजियाबाद रेफर कर दिया गया है। जहां दरोगा का इलाज अभी चल रहा है। आपको बता दें कि जैसे ही कार चोरी की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने आरोपियों को पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उनकी लोकेशन लिसाड़ी गेट में मिली। जहां पर दरोगा ने दबिश भी दी। लेकिन बाद में फिर कंकर खेड़ा हाईवे पर दरोगा और बदमाशों का आमना सामना हो गया। जहां पर बदमाशों ने मुनेश सिंह को गोली मार दी। फिलहाल बदमाशों की धड़ पकड़ के लिए पुलिस के प्रयास जारी है। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है।