Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

Noida: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल, लूट की वारदातों को देता था अंजाम

सेंट्रल नोएडा में बिसरख थाना पुलिस और एक ईनामी बदमाश के बीच में मुठभेड़ हो गई। इस पुलिस मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह बदमाश बड़ी शातिर किस्म का है, जिस पर एक दर्जन से ज्यादा लूट के मुकदमे दर्ज हैं।

दरसअल शुक्रवार रात्रि को थाना बिसरख पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कैप्सूल कट निराला स्टेट गोल चक्कर के पास एक मोटरसाइकिल, जिस पर 01 संदिग्ध व्यक्ति सवार था, चैकिंग के लिए उसे  रोका गया तो वह मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने लगा, जिसका पीछा करने पर उस बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से अवैध असलाह से फायर किया गया।

पुलिस द्वारा भी जबाबी फायरिंग की गई, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने बदमाशों को घायल अवस्था में पकड़ लिया। बदमाश की पहचान हापुड़ निवासी गजेंद्र के रूप में हुई। घायल बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा  व 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस  और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सुपर स्पेलन्डर बरामद हुई है।

बदमाश ने पूछने पर बताया कि उसने अपने साथी के साथ दिसम्बर के महीने में समृद्धि ग्राण्ड ऐवेन्यू के पास से एक व्यक्ति से सिलेरियो कार लूटी थी ।पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें फरार चल रहा था। घायल बदमाश के विरूद्ध कई मुकदमे दर्ज है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। बदमाश के ऊपर 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित है।

सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी हिरदेश कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई है और मुठभेड़ में बदमाश घायल हुआ है । इस पर करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज है ,थाना क्षेत्र में इसने कई वारदातों को अंजाम दिया था।

रिपोर्ट- भूपेश प्रताप