Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

नकली सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, बिना मानकों के धड़ल्ले से चल रहा था कारोबार

मेरठ में अवैध सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बिना लाइसेंस और बिना सुरक्षा के छोटे सिलेंडर बनाए जा रहे थे जिला आपूर्ति विभाग ने मौके से करीब 200 सिलेंडर बरामद किए हैं। इन सिलेंडरों और कच्चे माल की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी जा रही है।

दरअसल पूरा मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। जहां मदीना कॉलोनी में अवैध सिलेंडर बनाने की फैक्ट्री से चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर आपूर्ति विभाग ने मौके पर छापा मारकर 200 से ज्यादा सिलेंडर बरामद किए हैं। इस फैक्ट्री में करीब आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। लेकिन छापे की सूचना मिलते ही मजदूर भाग खड़े हुए। इसके बाद DSO और अन्य विभाग की टीमों ने इस माल को सील कर दिया है। और मालिक की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दे कि यहां सिलेंडर बिना मानको के तैयार किया जा रहे थे। इनमें एलपीजी गैस भरकर मार्केट में बेचा जाता है। बिना मानक के सिलेंडर बेचना लोगों की जान से खिलवाड़ करने के बराबर है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा, मेरठ