Breaking News

क्या नीतीश के बेटे निशांत के हाथ आएगी JDU की कमान, आज शाम होगा फैसला     |   बिहार: राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर पार्टी सांसदों, विधायकों और MLC's से बात करेंगे नीतीश कुमार     |   मुंबई में अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़ी कंपनियों के 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी     |   नागपुर बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 20, आज सुबह एक और महिला की मौत     |   अब तक 30 से ज्यादा ईरानी जहाजों को डुबोया, अमेरिका का दावा     |  

हनी ट्रैप में फंसाकर भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पुलिस आई कार्ड और वर्दी बरामद

दिल्ली की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार हनी ट्रैप कर भोले भाले लोगो को फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूलने वाले 3 नकली पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस का फर्जी दिल्ली पुलिस आईकार्ड समेत दिल्ली पुलिस की यूनिफॉर्म भी बरामद की है। अच्छी बात है कि पुलिस ने बिना किसी शिकयत के बिना ही केवल गुप्त सूचना के बाद ये कार्यवाही की है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये तीनो आरोपी बड़े ही शातिर और चालाक है, जोकि देश की राजधानी में कारोबारियों औऱ अमीर लोगो को पहले सोशल मीडिया के जरिये उनसे संपर्क कर दोस्ती करते और फिर विश्वास दिलाने के बाद किसी जगह बुलाकर उन्हें हनी ट्रेप में फंसा नकली दिल्ली पुलिस वाले बनकर जाली छापा मारते और पीड़ित से मोटी रकम की मांग करते और पीड़ित व्यक्ति भी लोक लाज़ की वजह से पुलिस में शिकायत करने की बजाय इन नकली पुलिसकर्मियों को पैसे दे देते और ये आरोपी ऐसे ही कई लोगो को ब्लैकमेल कर पैसे की वसूली करते। 

मामले में जानकारी देते हुए रोहिणी जिले के एडिशनल डीसीपी विष्णु कुमार ने बताया कि रोहिणी जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ को कुछ नकली पुलिसकर्मियों द्वारा ऐसे ब्लैकमेलिंग कर्म की जानकारों मिली और ये भी पता चल की ये उक्त फ़र्ज़ी पुलिसकर्मी रोहिणी इलाके में आने वाले है, जिसके बाद जिले के DCP के आदेश पर एसीपी ईश्वर सिंह के सुपरविजन वाली इंस्पेक्टर अमित दहिया के नेतृत्व वाली SI सुशील, ASI रूपेश, सुरेश रविंद्र व हेडकांस्टेबल राकेश, अनिता समेत कांस्टेबल विक्की आदि ने बुध विहार शमशान घाट पर ट्रेप लगाकर स्कूटी पर सवार पुलिस की वर्दी पहने इन तीनो आरोपियों से रोककर पूछताछ की जिसमें ये कोई संतोष जनक उत्तर नही दे सके और पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनो आरोपी हरियाणा के बहादुर गढ़ के रहने वाले हैं पुलिस ने इनके कब्जे से 2 स्कूटी, दो पुलिस यूनिफॉर्म एक दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर का नकली ID कार्ड और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. और इनके नाम नीरज, योगेश, आशीष हैं जोकि सभी बेरोजगार हैं औऱ नीरज इस गैंग का सरगना है जिसपर हनी ट्रेप सेट कुल 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।