Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

असम में IAF का सुखोई-30 MKI विमान क्रैश, कार्बी आंगलोंग में सर्च ऑपरेशन जारी

असम के कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके में गुरुवार शाम भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
भारतीय वायुसेना का कहना है कि तलाश अभियान जारी है। हालांकि पायलट के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली वायुसेना की तरफ से जारी किए गए संक्षिप्त बयान में बताया गया है कि सुखोई-30 एमकेआई विमान ट्रेनिंग मिशन था। उसके मुताबिक ये लड़ाकू विमान जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वायुसेना के मुताबिक तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि गुरुवार शाम को जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर से गुजरते समय रडार से संपर्क टूट गया। विमान ने असम के जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे रडार से संपर्क में था।

सुखोई-30 एमकेआई दो सीट वाला लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है, जिसे रूसी विमान निर्माता सुखोई ने विकसित किया था। अब भारत में लाइसेंस के तहत एचएएल इसका निर्माण करता है। वायु सेना के पास ऐसे 260 से ज्यादा विमान हैं। जून 2024 में महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था। जनवरी 2023 में ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद एक और सुखोई-30 जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।