Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

मेरठ: गोकशी की सूचना पर दबिश डालने गई पुलिस पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

मेरठ के लिसाली गेट थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस पर वहां मौजूद महिलाओं पर हमला करने और आरोपी को छुड़ाने का आरोप है. पुलिस ने आरोपीयो के खिलाफ मुकदमा लिख लिया है और अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, पूरा मामला मेरठ की लिसाली गेट थाना क्षेत्र के समाज गार्डन कॉलोनी का है. जहां बुधवार देर रात समर गार्डन चौकी प्रभारी को सूचना मिलती की समर गार्डन के एक घर में गौ मांस बेचा जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की और वहां से कुछ मांस बरामद किया और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया. लेकिन वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और फिर वहां मौजूद महिलाओं ने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया इसके बाद महिलाओं ने आरोप है कि पुलिस पर हमला बोल दिया और आरोपी को छुड़ा लिया. इसके बाद अनन फानन में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

वहीं इस मामले में मेरठ कोतवाली सीओ ने बताया कि 31 जनवरी को रात्रि में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के पास गौ मांस होने की सूचना प्राप्त हुई थी. इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की और वहां पर आरोपी व्यक्ति और घर की महिलाओं द्वारा पुलिस से अभद्रता की गई. मौके से कुछ कच्चा मांस भी बरामद हुआ है इस घटना का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.