Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

करनाल में पिटबुल ने तीन बच्चों सहित छह लोगों को काटा, एक बच्चे की हालत गंभीर, मालिक गिरफ्तार

Haryana: हरियाणा के करनाल में एक पालतू पिटबुल के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 12 साल के एक लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनमोल के पिता ने बताया कि कुत्ते ने उनके बेटे के सिर पर काट लिया और उसके पैर से मांस का एक हिस्सा नोच लिया। बच्चे का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पिता ने आरोप लगाया कि जब अनमोल पर हमला हुआ, तब उसका मालिक राजू मौके पर मौजूद था, लेकिन उसने उसे नहीं बचाया। पुलिस ने बताया कि कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिटबुल ने कम से कम चार और लोगों को घायल कर दिया।