Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

'सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते हैं...', मेरठ में ईद के बीच नमाजियों ने लगाए पोस्टर

मेरठ में पुलिस प्रशासन की ओर से अलविदा जुमा और ईद की नमाज को सड़क पर ना पढ़ने का आदेश जारी किया गया। इसके बाद अलविदा जुमे पर भी काफी बड़ी तादाद में पुलिस लगाई गई और रविवार को ईद के दिन भी नमाज सड़क पर नहीं पढ़ने दी गई। पुलिस की ओर से यह भी कहा गया कि जो भी सड़क पर नमाज पड़ेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और साथ ही उसके पासपोर्ट और लाइसेंस को रद्द करने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं रविवार को मेरठ में ईद की नमाज के बाद कुछ लोगों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेरठ में शाही ईदगाह के बाहर भीड़ जमा थीं वहीं एक पोस्टर भी हवा में लहराया गया। जिस पर लिखा था कि मुस्लिम सड़क पर नमाज नहीं पड़ सकते। जबकि हिंदू गणेश चतुर्थी, रामनवमी, शिवरात्रि, होली, दिवाली सड़क पर मान सकते हैं। इसी के साथ कुछ लोगों ने नारेबाजी भी की। नमाज के बाद यह प्रदर्शन कुछ देर के लिए ही दिखाई दिया और पुलिस ने जा कर लोगों को वहां से हटा दिया।

अब इस मामले को हिंदू संगठनों ने भी तूल दे दिया है। हिंदू संगठन इस मामले पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि सरकार के आदेश को हर वर्ग को मानना चाहिए और जो सरकार का आदेश नहीं मान रहे हैं उन पर कार्रवाई होनी ही चाहिए।