Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

निक्की हत्याकांड के आरोपी पति, सास ससुर और जेठ गिरफ्तार, पीडित परिवार को अब न्याय का इंतजार

Greater Noida: निक्की का मतलब प्यारी और सुंदर होता है, निक्की भाटी सचमुच प्यारी और सुंदर थी, लेकिन दहेज के लालची उसके ससुराल वालों को उसका यह रुप नहीं दिखा। राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को निक्की आग लगने बुरी तरह झुलस गई थी। निक्की को जली हुई हालत में पहले एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। वहाँ से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही निक्की ने दम तोड़ दिया। 

निक्की की दहेज हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगा और साथ ही एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें निक्की के साथ हिंसा होती दिख रही थी। निक्की के घर वालों के मुताबिक यह वीडियो खुद निक्की की बहन कंचन ने अपने फ़ोन से बनाया था। 

अब घर पर मातम पसरा हुआ है। महिलाएं अपने गांव की एक बेटी की मौत पर विलाप कर रही हैं, जिसकी मौत उसके ससुराल में हुई है। निक्की के घरवालों के मुताबिक, उसके साथ दहेज के लिए पहले भी मारपीट हुई थी और तब करीब छ्ह महीने पहले दोनों परिवारों के बीच बिरादरी के सामने समझौता हुआ था। उसके बाद निक्की वापस अपने ससुराल आ गयी थी। लेकिन इसके बाद उसकी मौत की खबर आई। 
 
इस मामले में निक्की के पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ़ एफआइआर दर्ज करवाई गई है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि निक्की के पति विपिन ने जांच प्रक्रिया के दौरान पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की और पिस्टल छीन कर पुलिस पर फायरिंग भी की। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया और आज नामदर्ज सास दयावती, ससुर सत्यवीर भाटी और जेठ राहुल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जांच जारी है।