Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

UP: सड़क पर वाहन खड़े कर पढ़ रहे थे नमाज, लोगों ने जताई आपत्ति

मेरठ में रमजान की शुरुआत में ही माहौल तनाव पूर्ण हो गया। रमजान की नमाज के दौरान सड़क पर खड़े वाहनों को लेकर दो समुदाय अपने सामने आ गए। जैसे ही पुलिस को इस बात की खबर लगी वहां पहुंचकर मामला शांत कराया।

दरअसल पूरा मामला मेरठ के लाल कुर्ती थाना क्षेत्र के छिपी टैंक शिव चौक का है जहां पर रात में रमजान की तराबीह की नमाज हो रही थी तराबीह पढ़ने आए लोगों ने अपने वाहन सड़क पर खड़े कर दिए तभी वहां कुछ दूसरे समुदाय के लोगों ने आकर हंगामा शुरू कर दिया और वहां खड़े वाहनों का विरोध किया आरोप है कि वहां बाहर कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। 

यहां शिव मंदिर के पास एक मस्जिद बनी है जिसमें रमजान के समय हर साल 3 दिन का शबीना होता है जो की रमजान की विशेष नमाज होती है। हजारों लोग वहां इकट्ठा होते है और देहात से भी आते है। 

जैसे ही पुलिस को वहां सूचना मिली तो बड़ी संख्या में फोर्स और पुलिस वहां पहुंच गई जैसे तैसे वहां लोगों को समझ कर मामला शांत कराया। व्यापारी नेता बलराज गुप्ता ने कहा कि मस्जिद के बाहर पार्किंग व्यवस्था की उचित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि किसी को आने जाने में परेशानी ना हो।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा