Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

मेरठ में मुंबई टीम की छापेमारी, क्रॉम्पटन के डुप्लीकेट सबमर्सिबल का जखीरा पकड़ा

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद स्थित एक कारखाने पर मुंबई से पहुंची एमआईपी इन्वेस्टिगेशन की टीम ने छापेमारी करते हुए भारी संख्या में क्रॉम्पटन के डुप्लीकेट समरसेबल का जखीरा पकड़ लिया। टीम के ऑपरेशन मैनेजर ने लिसाड़ी गेट पुलिस को साथ लेकर छापेमारी की इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया जबकि कारखाने का मलिक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और कारखाने के मालिक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

आपको बता दे बुधवार रात को मुंबई से एमआईपी इन्वेस्टिगेशन की टीम के ऑपरेशन मैनेजर मोहम्मद इसरार शेख लिसाड़ी गेट थाना पहुंचे उन्होंने पुलिस को साथ लेकर इस्लामाबाद स्थित रईस अहमद के कारखाने पर छापेमारी की कारखाने में क्रॉम्पटन के डुप्लीकेट समरसेबल बनाए जा रहे थे। टीम ने कारखाने से भारी संख्या में डुप्लीकेट समरसेबल का जखीरा बरामद करते हुए कारखाने में मौजूद जावेद नाम के एक युवक को हिरासत में ले लिया जबकि कारखाने का मालिक रईस मौके से फरार हो गया। पुलिस जावेद से पूछताछ कर रही है और रईस की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

वहीं ऑपरेशन मैनेजर मोहम्मद इसरार शेख ने बताया कि करीब 3 महीना पहले भी रईस के कारखाने पर छापेमारी की गई थी उस समय भी कारखाने से भारी संख्या में डुप्लीकेट समरसेबल बरामद किए थे। उन्हें फिर उसके कारखाने में डुप्लीकेट समरसेबल बनाने की सूचना मिल रही थी जिसके चलते वह बुधवार रात में मेरठ पहुंचे और कारखाने पर छापेमारी करते हुए वहां से भारी संख्या में समरसेबल सहित स्टीकर बरामद किए हैं उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया जाएगा।