Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

नाबालिग ने पिता पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

मेरठ में एक नाबालिग बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. नाबालिग ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो और एक चिट्ठी को वायरल कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई. वहीं पुलिस का कहना है की नाबालिक की मां की तरफ से तहरीर दी गई है जिस पर मुकदमा लिखकर पिता को हिरासत में लिया गया है.

दरअसल पूरा मामला मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के सीवाल खास का है जहां के रहने वाली एक नाबालिग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और एक चिट्ठी पोस्ट की और अपने पिता पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया. चिट्ठी में लिखा है कि उसका पिता 15 जनवरी से लगातार उसके साथ बलात्कार कर रहा है अपने पास ही सुलाता है और उसने धमकी दी है कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जहर देकर मार देगा. किशोरी ने चिट्ठी के आगे लिखा है कि इस समय उसकी मम्मी लखनऊ में है और यहां अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहती उसे अपनी जान का खतरा है मेरे पापा मुझे कभी भी जहर दे सकते हैं मैं अपनी बहन के साथ मम्मी के पास जाना चाहती हूं कृपया मदद करें.

वहीं इस मामले में मेरठ के एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि थाना जानी क्षेत्र की रहने वाली एक पुत्री ने अपने पिता पर ही दुष्कर्म करने और यौन शोषण का आरोप लगाया है जिसमें उसकी मां की तरफ से भी अपने पति के खिलाफ एक तहरीर दी गई है थाना जानी पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है पिता को हिरासत में लिया गया है. पीड़िता के बयान कराए जाएंगे मेडिकल की कार्रवाई कराई जा रही है अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.