Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

सड़क पर नमाज पढ़ने वालों पर मेरठ पुलिस का सख्त एक्शन, पासपोर्ट और लाइसेंस करेगी जब्त

Uttar Pradesh: मेरठ के एसपी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सड़कों पर नमाज अदा करता हुआ पाया गया तो उसके पासपोर्ट और लाइसेंस जब्त कर लिए जाएंगे। एसपी सिटी ने कहा, "हम उनकी पहचान करेंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। अगर किसी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है तो उसका पासपोर्ट और लाइसेंस जब्त कर लिया जाएगा। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ही उन्हें अपना पासपोर्ट और लाइसेंस वापस मिलेगा।" 

पुलिस ने इमामों से कहा है कि वे लोगों से अनुरोध करें कि वे मस्जिदों में ही नमाज अदा करें, सड़कों पर नहीं। सिंह ने कहा कि वे शुक्रवार की नमाज और ईद पर लोगों पर नजर रखने के लिए ड्रोन, स्थानीय स्वयंसेवकों और स्थानीय खुफिया एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।