Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

बच्चों को किडनैप कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला शख्स गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने फिरौती के लिए एक लड़के और उसकी बहन को किडनैप करने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपित ने बच्चों को कार में अकेला पाकर उस वक्त किडनैप कर लिया था जब उनके माता-पिता पूर्वी दिल्ली की दुकान से मिठाई लेने के लिए उतरे थे।

पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी के ठिकाने का पता लगाया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी इस बात से अवगत था कि बच्चों के माता-पिता गाड़ी की चाबी कार में ही छोड़ गए हैं और वे बच्चों को ये विश्वास दिलाने में कामयाब रहा कि उसे गाड़ी पार्किंग में खड़ी करने को कहा गया है।