Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

UP Crime: सहारनपुर में फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या, 6 लाख रूपये लूटकर हुए फरार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति की लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी। घटना सोमवार रात सरसावा इलाके में हुई। अपने भाई के साथ काम से लौट रहे आशीष के पास एक बैग में 5.92 लाख रुपये थे। 

दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उसका बैग छीन लिया और इस दौरान एक लुटेरे का नकाब उतर गया। पहचाने जाने के डर से उसने आशीष को गोली मार दी। आशीष को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जहां उसका भाई उसे लेकर गया था। पुलिस लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।