Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

हाथरस कांड के चलते आज हड़ताल पर रहेंगे वकील, मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए नहीं करेंगे काम

मेरठ: हाथरस कांड में मृतकों की आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए आज यानी बुधवार को मेरठ कचहरी में काम नहीं होगा। मेरठ के वकील कार्य से विरत रहेंगे। जिला बार एसोसिएशन की तरफ से यह फैसला लिया गया है। बार एसोसिएशन से जुड़े सभी वकील आज काम नहीं करेंगे। वहीं कचहरी में पहले शोक सभा होगी और फिर काम बंद होगा।

आपको बता दे जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी और महामंत्री अनंत कश्यप ने कहा कि हाथरस कांड के दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। इसमें जो भी अफसर दोषी हों उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाए।

वहीं वकीलों ने कहा- शोक की इस घड़ी में सभी अधिवक्ता मृतकों के परिवार के साथ खड़े हैं। सभी न्याय कार्य से विरत रहेंगे। वहीं पूरे हादसे की सीबीआई जांच कराने की मांग भी उठाई है।