Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

राणा सांगा पर टिप्पणी को लेकर करणी सेना में आक्रोश, आगरा में सपा सांसद के आवास पर की तोड़फोड़

Uttar Pradesh: राजपूत योद्धा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के आगरा के आवास पर तोड़फोड़ की। वरिष्ठ नेता के बेटे रंजीत सुमन ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से करणी सेना के सदस्य पोस्ट डाल रहे हैं कि वे घर की घेराबंदी करेंगे। 

रंजीत सुमन ने कहा कि करणी सेना से जुड़े लोगों ने उनके  घर और इलाके के कुछ दूसरे लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचाया। उनके मुताबिक कई लोग घायल हुए हैं। 21 मार्च को राज्यसभा में बोलते हुए सांसद रामजी लाल सुमन ने मेवाड़ के शासक राणा सांगा को ‘देशद्रोही’ बताया था और कहा था कि हिंदू उनके वंशज हैं।

करणी सेना ने राजपूत योद्धा का अपमान करने वाली टिप्पणी करने के लिए सुमन को सजा देने की बात कही है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना ने रामजीलाल सुमन को पार्टी और सांसद पद से हटाने की मांग की।