Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

छत्‍तीसगढ़ में सिरफिरे आशिक ने उठाया हैरतअंगेज कदम

बीते दिनों रायपुर में एक चौंकाने वाले अपराध ने सबका ध्‍यान खींच लिया। जो प्रेमी जोड़ा पूरा जीवन साथ बिताने की कामना कर रहा था, उनके बीच स्थितियां अचानक ऐसी बिगड़ी कि सब कुछ उजड़ गया। प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने से मना कर दिया। इस ना को सुनने के बाद तो मानो लड़का अपने होश में ही नहीं रहा। 

प्रेमिका के जवाब से प्रेमी के सिर पर खून सवार हो गया। उसने पहले प्रेमिका का गला घोंटा फिर चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद प्रेमी रेलवे स्‍टेशन गया। उसकी स्‍टेशन जाने की वजह पुलिस को गुमराह करना था। हत्‍या के वारदात को अंजाम देने के बाद वो रेलवे स्‍टेशन पहुंचा। यहां उसने नागपुर जा रहे ट्रेन के एसी बोगी के टॉयलेट में प्रेमिका का मोबाइल रख दिया। वहां से वो रायपुर के शिवानंद नगर में रह रही अपनी बहन के घर पहुंचा।

बहन ने बगैर किसी सूचना के अचानक घर आने के बारे में पूछा तो उसने किसी दोस्‍त का बहाना बना दिया। थोड़ी देर बहन के घर रुकने के बाद वो बाहर घूमने की बात कहकर पैदल ही बाहर निकल आया। जान से मारने के बाद भी वो इस बात की आशंका थी कि कहीं वाणी जिंदा तो नहीं।

इसलिए वो एक बार फिर होटल आया। यहां उसने मर चुकी वाणी की सांसों को चेक किया। जब उसे पूरी तरह से भरोसा हो गया कि वाणी की सांसें थम गई है तो वो फिर होटल से चला गया।

प्रेमी होटल से डब्‍ल्‍यूआरएस कॉलोनी पहुंचा और स्‍टेशन के पास बैठा रहा। इधर कुछ घंटे बीत जाने के बाद जब बहन, जीजा और बड़े भाई ने उसको फोन लगाया तो उसने किसी का फोन नहीं उठाया। इसके कुछ घंटों बाद उसकी भी रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश मिली, हालांकि पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से पुलिस इस बात को लेकर सस्‍पेंस में है कि उसने आत्‍महत्‍या की है या कुछ और।