Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

मुजफ्फरनगर में पत्नी ने पति को दी जहरीली कॉफी, हालत गंभीर, पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली क्षेत्र के भंगेला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को जहरीली कॉफी पिलाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। इस सनसनीखेज मामले में पति की हालत गंभीर बनी हुई है। वह मेरठ के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

आपको बता दें पीड़ित पति अनुज को उसकी पत्नी सना ने दो दिन पहले कॉफी परोसी थी। लेकिन यह कॉफी आम नहीं, बल्कि जहर से भरी हुई थी। कॉफी पीते ही अनुज की हालत बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां शुरू हुईं और देखते ही देखते उसकी हालत गंभीर हो गई। जहां आनन-फानन में परिजनों ने उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं।

अनुज और सना की शादी को अभी महज दो साल ही हुए थे। दोनों की शादीशुदा जिंदगी में क्या ऐसा तनाव था कि सना ने यह खौफनाक कदम उठाया, यह अभी जांच का विषय है। परिजनों का कहना है कि सना ने सोची-समझी साजिश के तहत अनुज को जहर देने की कोशिश की। गुस्साए परिजनों ने सना के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वही इस पूरे मामले में खतौली कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सना ने जहर कहां से हासिल किया और उसका मकसद क्या था। क्या यह पारिवारिक विवाद का नतीजा था या फिर कोई और साजिश? पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और जल्द ही सच सामने लाया जाएगा।

भंगेला गांव में इस घटना के बाद से सनसनी फैल गई है। लोग हैरान हैं कि आखिर एक पत्नी अपने पति के साथ ऐसा खौफनाक कदम कैसे उठा सकती है। अनुज की हालत को लेकर भी गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।