Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में आसाराम बापू आश्रम के पास अवैध निर्माण के खिलाफ नगरपालिका ने कार्रवाई की। म्युनिसिपालिटी की टीम ने करीब 37 मकानों को तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की चार टीमें और 125 जवान तैनात किए गए।
अधिकारियों के मुताबिक इलाके में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई विकास परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए ये कार्रवाई की गई है। प्रशासन की ओर से की गई ये कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
अहमदाबाद के डीसीपी भरत कुमार राठौड़, "मोटेरा गांव में आज 37 जो इलीगल कंस्ट्रक्शन थे, वो रेसिडेंशियली है। उसको तोड़ने की कार्रवाई आज चल रही है। म्युनिसिपालिटी की कुल चार टीमें कार्यरत हैं। उसके साथ हमारी पुलिस की टोटल चार टीमें भी कार्यरत हैं। चार पीआई और 125 पुलिस जवान और उसके सुपरविजन में एक एसीपी रैंक के ऑफिसर जो हैं कार्रवाई कर रहे हैं। जो कार्रवाई करने से पहले कि जो कानूनी प्रक्रिया है। जो नोटिस देना है, मीटिंग करनी हैं और उनको जो कंपनसेशन देना है उसके बारे में जो म्युनिसिपालिटी ने ये सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही ये कार्रवाई हो रही है अभी।"
आगे उन्होंने बताया, "आज कि ये जो प्रक्रिया है वो एक ही दिन में खत्म हो जाएगी। बाकी जो हैं उसमें थोड़े कानूनी मसले हैं वो सॉल्व होते ही ये कार्रवाई पूरी हो जाएगी। ये जो पूरा प्रोसेस है वो 2030 में जो कॉमनवेल्थ गेम्स होने जा रहा है, उसके जो संकूल फॉर्मेशन है। स्पोर्ट्स संकूल और ये सब डेवेलपमेंट कि गतिविधियां हैं यहां पर होनी हैं। उसी कि वजह से यहां पर ये कार्यवाही हो रही है।"