Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

दिल्ली विस्फोट के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, रोहतक में कार से एक करोड़ रुपये कैश बरामद

Haryana: दिल्ली विस्फोट के बाद वाहनों की जांच के दौरान हरियाणा पुलिस ने रोहतक की शिवाजी कॉलोनी के पास एक करोड़ रुपये नकद बरामद किए। पुलिस की टीम वाहनों की जाँंच कर रही थी, तभी उन्होंने झज्जर की ओर से आ रही एक कार को रोका। कार में चार युवक सवार थे, जो सभी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे।

तलाशी के दौरान, पुलिस को पिछली सीट पर बैठे दो यात्रियों के बैग में 500, 200 और 100 रुपये के नोटों के बंडल मिले, जिनकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये थी। रोहतक के डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि अदालत के आदेश के अनुसार, नकदी रोहतक कोषागार में जमा कर दी गई है और आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि जिला में हाई अलर्ट है और अलग-अलग जगहों पर जांच तेज कर दी गई है। कार में सवार युवकों के बारे में दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया जाएगा।