Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

उत्तराखंड: हल्द्वानी हिंसा में दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Uttarakhand: उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरूवार को गैरकानूनी रूप से बने मदरसे को तोडने के दौरान भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नैनीताल की जिलाधिकारी (डीएम) वंदना सिंह और एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो लोगों की मौत की पुष्टि की। प्रह्लाद मीणा ने बताया कि ये लोग पुलिस के आत्मरक्षा के लिए किए गए बल प्रयोग के दौरान घायल हुए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में हालात काबू में हैं।

प्रह्लाद मीणा ने कहा शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है और संवेदनशील इलाकों में करीब 1100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। डीएम ने कहा कि गैरकानूनी कब्जा सरकारी जमीन पर था। कोर्ट के पहले आदेश के बाद उसे गिरा गया था।

डीएम ने कहा कि दो गैरकानूनी कब्जे गिराने के 30 मिनट बाद इलाके के लोगों ने दंगा शुरू कर दिया। दंगाइयों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव किया तो उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। उन्होंने बनभूलपुरा थाने पर पेट्रोल बम भी फेंके।

गुरुवार को हिंसा बढ़ने पर हल्द्वानी की सभी दुकानें बंद हो गईं। कर्फ्यू लगने के बाद शहर और आस-पास के स्कूल बंद कर दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में वाहनों में आग लगा दी गई और पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पुलिसकर्मियों को जाने बचाने के लिए थाने में घुसना पड़ा।