Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

साहिल से जेल में मिलने पहुंची दादी, बोली- मुस्कान ने रूप-जाल में फंसाया, सौरभ की मौत का बहुत दुख है

मेरठ जेल में बुधवार को साहिल से मिलने उसकी नानी प्रेमवती पहुंची। वह साहिल के लिए कपड़े, नमकीन और केले लेकर गईं। 19 मार्च से जेल में बंद साहिल से मिलने कोई पहली बार पहुंचा। वहीं, मुस्कान से मिलने आज तक कोई नहीं पहुंचा। जेल के बाहर साहिल की नानी ने कहा- मैं साहिल से मिलने जरूर आई हूं, लेकिन मुझे सौरभ की मौत का बहुत दुख है। साहिल की मुझे बहुत याद आ रही थी। कल भी साहिल से मिलने आई थी, लेकिन आधार कार्ड न होने से मुलाकात नहीं हो सकी थी। उधर, एक हफ्ते से मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद साहिल काफी बेचैन दिखाई दे रहा है। जेल प्रशासन ने उसके बाल भी कटवा दिए हैं।

मीडिया से बात करते हुए नानी ने कहा कि मैं उसके लिए कपड़े, केले और नमकीन लाई थी। साहिल मेरी हालत देखकर बहुत दुखी हुआ। साहिल कई दिनों से जेल में है, इसलिए उसके पास कपड़े नहीं होंगे। इसीलिए उसके लिए कुछ खाने का सामान और कपड़े लाई थी। जेल के अंदर साहिल ने मुझसे इतना भर कहा कि मैं ठीक से रहूं। उसने मेरा हालचाल भी लिया। उसको मेरी हालत देखकर दुख हो रहा था। क्योंकि उसको लग रहा है कि साहिल के इस हत्याकांड में शामिल होने के बाद से मैं काफी दुखी हूं। बुधवार को मेरठ जेल के बाहर बंदियों से मिलने वालों की लंबी कतार लगी रही।

जेल से निकलने के बाद नानी ने बताया- मैंने बचपन से पाला, मैं उसे अच्छे से जानती हूं नानी ने कहा- साहिल पहले भी मेरा बहुत ध्यान रखता था। इसीलिए मैं जब उससे मिलने गई, तो वह मेरी हालत पर दुख जता रहा था। उसने मुझसे कहा कि नानी आप ठीक से रहना। मैं भी जल्दी बाहर आकर फिर से आपकी देखभाल करूंगा। उसने यह सोचा होगा कि मैं बूढ़ी हूं, चिंता करूंगी। इसलिए उसने यह बात कही। साहिल यह सोचता है कि मेरी वजह से नानी की हालत क्या हो गई। उसकी मां को मरे हुए 18 साल हो गए हैं। उसको मैंने ही पाला है। मुझे पता है कि वह क्या चाहता है? मेरी बहुत ज्यादा कोई बात नहीं हुई, क्योंकि मुझे देखकर वह बहुत दुखी हो रहा था। उसका मुस्कान से कोई रिश्ता नहीं था। वह तो यह ऐसे ही मिलते-जुलते हुए उससे बातचीत होने लगी और एक साथ आ गए। तंत्र-मंत्र कुछ नहीं होता, अगर होता मेरे ऊपर कर के दिखाओ।तंत्र-मंत्र तो दुनिया में होता ही नहीं है। अगर है, तो कोई मेरे ऊपर करके दिखा दो। मैं साहिल की पूरी गलती मान जाऊंगी। साहिल की सब कोई गलती बता रहा है। मैं उसकी वजह से पूरे जीवन दर-दर की ठोकरें खाती रही। घटना के समय उसके पास दो-दो नशे हो गए थे। मुस्कान ने ही साहिल को पहले अपने रूप-जाल में फंसा लिया था। अब उसने ही हत्या में साहिल को शामिल करके मेरे नाती को कहीं का नहीं छोड़ा।

वहीं इस पूरे मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार नानी की मुलाकात कराई गई है और साहिल के बाल काटे गए हैं। जेल अधीक्षक बोले- साहिल के बाल कटवा दिए गए। साहिल की नानी ने जेल मैनुअल के तहत मुलाकात की पर्ची लगाई थी, जिसे स्वीकृत कर उन्हें मिलने की इजाजत दी गई। हाल ही में साहिल के साथ जेल में मारपीट और प्रताड़ना की खबरें वायरल हो रही थीं, लेकिन जेल अधीक्षक ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया।साहिल के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं हुआ है। फिलहाल उसे किसी काम में नहीं लगाया गया है, क्योंकि 10 दिन पूरे होने के बाद ही कैदियों को काम सौंपा जाता है। जेल में दो-ढाई फीट के बाल रखने का कोई मतलब नहीं है। साहिल ने भी अपने बाल छोटे करने को कहा था। इसके बाद साहिल के बालों को करीब दो फीट काट दिया गया है।