Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

Crime News: छेड़छाड़ के बाद युवती की गोली मारकर हत्या... आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ में सोमवार को एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है की युवती मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई थी और रास्ते में एक युवक ने उसको गोली मार दी. कुछ लोगों का कहना है कि युवती के साथ पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने छेड़छाड़ की थी जिसका युवती ने विरोध किया. हालांकि अभी पूरी तरीके से स्पष्ट नहीं है कि आखिर मामला क्या है आरोपी फरार हो गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है.

दरअसल, पूरा मामला मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र का है जहां 18 साल की युवती सोफिया मोहल्ला शहीद भगत सिंह की रहने वाली है. युवती सोमवार सुबह में घर से दवा लेने के लिए निकली थी तभी उसके पड़ोस में रहने वाला फरहान ने उसको गोली मार दी. बताया जा रहा है कि फरहान ने युवती के साथ छेड़छाड़ की जिस पर युवती ने विरोध किया और इसके बाद फरहान ने उसको गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. युवती की गोली लगते ही मौके पर मौत हो गई. गोली लगने के बाद सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

वहीं इस मामले में मेरठ के एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि थाना फलावदा क्षेत्र के शहीद भगत सिंह मोहल्ले में एक युवती जिसका नाम सोफिया है. जिसकी उम्र 18 साल है और वह दवा लेने जा रही थी और उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक जिसका नाम फरहान है ने युवती को गोली मार दी. युवती की मौत पर ही मृत्यु हो गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है तत्काल गिरफ्तारी करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी.