Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने तोड़ी नशा माफिया की कमर, तीन साल में 1.46 अरब का मादक पदार्थ जब्त

UP News: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में बीते तीन वर्षों में मादक पदार्थों की तस्करी पर भारी अंकुश लगाया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चलाए गए व्यापक और सघन अभियान के तहत वर्ष 2023, 2024 और 2025 में कुल 6865 किलो से अधिक गांजा, चरस, स्मैक, हेरोइन, नशीली गोलियाँ, एमडीएमए और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए। बरामद माल की अनुमानित कीमत 1 अरब 46 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक है।

वर्ष 2023 में पुलिस ने 585 मुकदमे दर्ज कर 660 तस्करों को दबोचा और 2 आरोपियों पर रासुका लगाई। 2777 किलो से ज्यादा नशा बरामद कर कई वाहन भी जब्त किए गए। वर्ष 2024 में अभियान और तेज हुआ। 502 मुकदमों में 571 अभियुक्त गिरफ्तार हुए, 80 की हिस्ट्रीशीट खोली गई और बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट सहित 2791 किलो मादक पदार्थ जब्त किए गए।

वर्ष 2025 में (20 नवंबर तक) पुलिस ने 458 मुकदमे दर्ज कर सभी 517 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 1297 किलो से अधिक नशा पकड़कर गैंगस्टर, रासुका और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की गई।

इन तीन वर्षों के अभियान ने जिले में तस्करी के नेटवर्क को बुरी तरह तोड़ दिया है। लगातार बरामदगी, गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई से नशे के अवैध व्यापार पर मजबूत नकेल कसने में पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है।